DGCA ने नियमों में राहत दी, 10 फरवरी तक पुराने वीकली रेस्ट नियम लागू

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा उड़ानों के रद्द होने के बाद केंद्र सरकार सक्रिय हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को एयरलाइन कंपनियों, खासकर इंडिगो को अस्थायी राहत दी है।

DGCA ने अब 10 फरवरी 2026 तक पुराने वीकली रेस्ट नियम लागू करने की अनुमति दी है। इससे पहले एयरलाइन को पायलट और क्रू मेंबर्स को वीकली रेस्ट के बदले कोई छुट्टी देने से रोकने का आदेश था, जिससे पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ।

DGCA ने बताया कि नए नियम पायलटों और क्रू की थकान कम करने के लिए लागू किए गए थे। इसमें वीकली रेस्ट और छुट्टियों को अलग मानने का प्रावधान था और लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी थी। अब क्रू को पहले की तरह हर हफ्ते में लगातार 36 घंटे का आराम मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि पायलट अमित ने सोमवार से गुरुवार तक 4 दिन काम किया और शुक्रवार-शनिवार को छुट्टी ली, तो उसे आराम का पूरा हक मिलेगा।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *