लखनऊ में आफत की बारिश- सड़कों पर दरिया, घरों में पानी

  • छह से ज्यादा इलाकों में घंटों बिजली गुल
  • नगर निगम कंट्रोल रूम में 260 से अधिक शिकायतें दर्ज
  • पेड़ और बिजली के पोल गिरने से रास्ते हुए बंद

लखनऊ। गुरुवार सुबह लखनऊ में अचानक बदले मौसम ने शहर को थाम दिया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव कर दिया। तेज बारिश के चलते कई इलाकों की सड़कों पर नाले उफन पड़े और घरों में पानी घुस गया। करीब चार घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसमें पहले एक घंटे मूसलाधार बारिश और फिर हल्की बौछारें जारी रहीं। इस दौरान आसमान में बिजली चमकी और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

बिजली गुल, कॉलोनियों में अंधेरा

बारिश और तेज आंधी के चलते शहर के कई फीडरों की बिजली सप्लाई रोक दी गई। अमीनाबाद, ऐशबाग, राजाजीपुरम, चौक, जानकीपुरम और चिनहट जैसे इलाकों में 5 घंटे तक बिजली नहीं आई। पीजीआई इलाके में चंद्रावल फीडर, उतरेटिया न्यू और ओल्ड फीडर भी बंद कर दिए गए।

नगर निगम को 260 से अधिक शिकायतें

नगर निगम के कंट्रोल रूम में जलभराव, सीवर ब्लॉक, सफाई, और पेड़ गिरने जैसी 260 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। कुछ कॉलर्स का आरोप है कि हेल्पलाइन नंबर हैंग कर गया और फोन नहीं लग पा रहा। राजाजीपुरम ब्लॉक-सी में नाले की सफाई के लिए निगम की टीम मौके पर पहुंची और प्लास्टिक की बोतलें, गिलास आदि हटाए।

शहरभर में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित

घंटाघर, जानकीपुरम विस्तार, गोमती नगर एक्सटेंशन जैसे इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। विपुल खंड-4 और जानकीपुरम सेक्टर-8 में पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिसे निगम कर्मचारियों ने हटाया। बारिश के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और सड़कों पर वाहन कम ही नजर आए।

किसानों की फसलें भी हुईं बर्बाद

मलिहाबाद और बीकेटी क्षेत्र में आंधी-बारिश से गेहूं की पकी फसल बर्बाद हो गई। किसान खेतों में नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

दो दिन और रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक लखनऊ में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। बुधवार देर रात भी आंधी चली थी, जिसका असर गुरुवार सुबह तक बना रहा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading