जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल की मेहनत लाई रंग- प्रदेश में मिला पहला स्थान

  • मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में अंबेडकरनगर जिला प्रदेश में शीर्ष पर
  • योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और लाभ पहुंच पर मिला पुरस्कार
  • डीएम अनुपम शुक्ल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम की मेहनत लाई रंग
अंबेडकरनगर। प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन की दक्षता को परखने वाले मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद अंबेडकरनगर ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल के सक्रिय नेतृत्व और प्रशासनिक टीम की प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है।
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मिला पुरस्कार
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में विकास कार्यों की प्रगति, लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुँच, पारदर्शिता और जन सेवा की प्रभावशीलता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया जाता है। अंबेडकरनगर ने इन सभी मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
डीएम ने टीम भावना को बताया सफलता का आधार
इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने कहा कि यह सफलता केवल मेरी नहीं, बल्कि जिले के हर अधिकारी, कर्मचारी और जनता के सहयोग का परिणाम है। हम सबकी साझा मेहनत ने यह सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक टीम की कार्यक्षमता, नवाचार और जवाबदेही का परिचायक है।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एक ऐसा निगरानी मंच है जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं जैसे—
आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पेंशन, नल जल योजना आदि की प्रगति और पारदर्शिता की वास्तविक समय में समीक्षा होती है। इसमें जिलों की रैंकिंग उनके प्रदर्शन के आधार पर तय होती है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading