जिलाधिकारी ने पंचायत कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की

जलालपुरअम्बेडकरनगर। विकासखंड जलालपुर में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों, सहायक विकास अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री, जल जीवन मिशन, साफ-सफाई, पेंशन, सीएससी केंद्र, स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर जताई नाराजगी

फॉर्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान कई पंचायत सहायकों ने बताया कि एग्री स्टैक पोर्टल पर लॉगिन की समस्या के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस पर जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को तत्काल लॉगिन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत सहायकों की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए गैरहाजिर रहने वालों से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा।

सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस, जल भराव वाले क्षेत्रों की होगी पहचान

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों और बाजारों में जल जमाव वाले स्थानों की पहचान कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सफाई कर्मियों की कमी होने पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तत्काल व्यवस्था किए जाने को कहा गया। ब्लॉक स्तरीय सफाई गैंग बनाकर कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

गोल्डन कार्ड, पेंशन और आवास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

70 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिकों के गोल्डन कार्ड बनाने और सभी पात्र व्यक्तियों को पेंशन योजना से आच्छादित करने पर जोर दिया गया। पंचायत सचिवों को कैंप लगाकर वृद्धा, निराश्रित, दिव्यांग पेंशन व आवास योजनाओं के लिए आवेदन व सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading