जनपद की रैंकिंग सुधारने को जिलाधिकारी ने कसी कमर

अम्बेडकरनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में समस्त विभागों को कार्यों में तेजी लाने और रैंकिंग सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए।

योजनाओं की समीक्षा में रही यह योजनाएं केंद्र में

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिन योजनाओं की प्राथमिकता के साथ समीक्षा की, उनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत योजना, मत्स्य विभाग, स्वास्थ्य सेवाएं, दुग्ध विकास, समाज कल्याण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम स्वरोजगार योजना, कृषि व पशुपालन योजनाएं प्रमुख रहीं।

पानी की टंकी से जुड़ा नया निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां पानी की टंकी से जलापूर्ति हो रही है, वहां के लाभार्थी परिवारों से प्रति माह ₹50 की राशि जमा कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलसंवर्धन और व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह कदम आवश्यक है।

फैमिली आईडी कार्य में तेजी के निर्देश

फैमिली आईडी योजना की प्रगति पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए ताकि योजना का कवरेज और प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह योजना जनसांख्यिकीय प्रोफाइलिंग व योजनाओं के कुशल निष्पादन हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शौचालयों की जियो टैगिंग व पेंशन आवेदनों के तत्काल निस्तारण पर जोर

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शौचालयों की जियो टैगिंग हर हाल में कराई जाए। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के सभी लंबित आवेदनों का तत्काल निस्तारण किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading