कृषि योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला मिशन समिति की बैठक सम्पन्न

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे आत्मा, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन, इन–सीटू प्रबंधन, एसएमएएम, मिलेट्स अभियान, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को लेकर जिला मिशन समिति/गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की।
बैठक में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, कृषि विभाग के अधिकारियों सहित कृषि विज्ञान केंद्र, एलडीएम, प्रगतिशील कृषक, ड्रोन दीदी, कृषि सखी और सभी ब्लॉकों से आए कृषकों ने भाग लिया।
योजनाओं के प्रदर्शन और उपकरण वितरण पर हुई चर्चा
बैठक की शुरुआत में उपनिदेशक कृषि डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों और किसानों का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं के अंतर्गत फार्म स्कूल, प्रदर्शन कार्यक्रम और यंत्र टोकन वितरण से जुड़ी जानकारी साझा की।
जिलाधिकारी ने दिए कार्ययोजना के निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए उपस्थित किसानों से सीधा फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि मत्स्यपालकों को शत-प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से संतृप्त किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि उनकी आय में वास्तविक वृद्धि हो और वे वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य में भागीदार बन सकें।
जनप्रतिनिधियों की सहमति आवश्यक
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्यक्रम एवं योजना क्रियान्वयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाएं पारदर्शिता और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक लागू की जा सकें।
प्रचार-प्रसार पर दिया गया विशेष जोर
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनियों के माध्यम से किसानों को योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading