तक्षशिला रूट्स में गूंजा दीपावली पर्व

  • विद्यालय ने बच्चों को स्टेशनरी और मिठाई भेंट की
  • निजी शिक्षा संस्थान द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी और समावेशी विकास को समर्थन
  • परम फाउंडेशन के संस्थापक धीरेन्द्र पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया

अंबेडकरनगर। शिक्षा और सामाजिक सरोकार के संगम की मिसाल सोमवार को उस वक्त देखने को मिली, जब तक्षशिला रूट्स विद्यालय ने परम पाठशाला के बच्चों का अपने परिसर में स्वागत किया। इस आयोजन के माध्यम से जहां दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया, वहीं बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण से परिचय कराने का भी अवसर मिला।

ज्ञात हो कि परम पाठशाला समाजसेवी धीरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संचालित वह पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराती है।तक्षशिला रूट्स ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए इस बार दीपावली का पर्व कुछ अलग अंदाज़ में मनाया। विद्यालय प्रबंधन ने परम पाठशाला के दर्जनों बच्चों को आमंत्रित कर न सिर्फ उन्हें परिसर का भ्रमण कराया, बल्कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ दीपावली के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी उन्हें शामिल किया।

बच्चों ने विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, डिजिटल कक्षाओं और कला दीर्घा का अवलोकन किया और वहां की व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए। विद्यालय की ओर से बच्चों को स्टेशनरी और मिठाई भी भेंट की गई।

परम फाउंडेशन द्वारा संचालित परम पाठशाला बीते कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक परिवर्तन का वाहक बन रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है, जिनकी पहुंच अभी तक औपचारिक विद्यालयी व्यवस्था तक नहीं बन पाई है।तक्षशिला रूट्स द्वारा यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि निजी शिक्षण संस्थान भी सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हैं और शिक्षा के माध्यम से समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading