डीएम अनुपम शुक्ला ने दी जानकारी, कहा—अर्ह मतदाता सूची से वंचित न रहें

अंबेडकरनगर। गोरखपुर–फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का De-novo पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

1 नवम्बर 2025 होगी अर्हता तिथि

जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए अर्हता की तिथि 1 नवम्बर 2025 रखी गई है। यानी इस तिथि तक अर्ह शिक्षक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि फॉर्म–19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 नवम्बर 2025 है, जबकि निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन की तिथि 25 नवम्बर 2025 तय की गई है।

इसके बाद दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक रहेगी। सभी पात्र मतदाता अपने आवेदन निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से जमा करें, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न हो।

कहां जमा करें फॉर्म–19

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फॉर्म–19 प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय समयावधि के दौरान जमा किए जा सकते हैं। यह फॉर्म नियुक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों — समस्त उप जिलाधिकारियों के कार्यालय, खंड विकास अधिकारियों (टांडा, अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर, रामनगर, जहांगीरगंज) तथा खंड शिक्षा अधिकारियों (भीटी, बसखारी व भियांव) के कार्यालयों में जमा होंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी आवेदन जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *