मोहर्रम पर्व को लेकर डीएम ने किया देर रात निरीक्षण

अंबेडकरनगर।आगामी मोहर्रम पर्व को शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार देर रात 11 बजे नगर क्षेत्र के टांडा और किछौछा में पैदल भ्रमण कर ताजिया मार्गों, गलियों और प्रमुख स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, एक्सईएन विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत, संबंधित थाना प्रभारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

टांडा नगर में किया कर्बला तक ताजिया मार्ग का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने निरीक्षण की शुरुआत जुबैर चौराहा से राजा का मैदान होते हुए कर्बला, बकरहवा पुल और अन्य मार्गों से की। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था को अपर्याप्त पाया और इस पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाते हुए गलियों में गहन सफाई कराने, एंटी लार्वा छिड़काव और नियमित फॉगिंग के निर्देश दिए।

विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्युत तारों की ढीलापन और झुके हुए खंभों को लेकर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि ताजिया मार्गों के सभी विद्युत पोल ठीक किए जाएं, झुके खंभे बदले जाएं और प्रयाप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने साफ किया कि मोहर्रम पूर्व सभी ताजिया मार्ग गड्ढा मुक्त एवं समतल कर दिए जाएं। नाली सफाई, जल निकासी, पैदल चलने के मार्ग सुचारू हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। राजस्व अभिलेखों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिए।

किछौछा में निरीक्षण, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर

रात्रि 12 बजे किछौछा नगर पंचायत पहुंचकर जिलाधिकारी ने प्रमुख मार्गों, गलियों, नाली, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए स्थायी शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading