किसान पंजीकरण में सुस्ती पर डीएम सख्त

  • किसान पंजीकरण में लापरवाही पर डीएम ने चेताया, सीएससी केंद्रों की होगी समीक्षा

  • अभियान में आधे से कम किसानों का नामांकन, प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

  • खराब प्रदर्शन पर सख्ती, बेहतरीन केंद्रों को मिलेगा सम्मान

अम्बेडकरनगर।  फार्मर रजिस्ट्री अभियान की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों और सेवा केंद्रों को फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में सामने आया कि 4.61 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 2.36 लाख किसानों का नामांकन ही हो सका है।

डीएम ने खराब प्रदर्शन वाले 100 जन सेवा केंद्रों की सूची पर नाराजगी जताई और हर तहसील से तीन सबसे खराब केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित करने की बात भी कही।

रोजाना तहसीलवार रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। डीएम ने टॉप-5 जिलों में स्थान लाने का लक्ष्य तय करते हुए कहा, “किसानों के कल्याण में कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी।” बैठक में सीडीओ, एडीएम, कृषि अधिकारी समेत सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading