क्या रोडवेज बस स्टेशन की स्थिति जाम को बढ़ाती है? जानें इसका असर

  • खस्ताहाल सड़क पर यात्री संकट- टांडा क्षेत्र में हर रोज़ जाम की समस्या
  • टांडा की सड़क पर आपातकालीन स्थितियों में बढ़ती मुश्किलें
  • टांडा रोडवेज स्टेशन- जाम के कारण यात्रियों का हाल बेहाल

अम्बेडकरनगर।  जुबेर चौराहा से अलीगंज मोड़ तक फैली तंग और जर्जर सड़क ने टांडा क्षेत्र के निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। रोजाना जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से त्रस्त लोगों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में इस सड़क की दयनीय हालात का जिक्र करते हुए बताया कि यह न केवल अत्यंत संकरी है, बल्कि इसके दोनों ओर फुटपाथ तक नहीं है। ऐसे में भारी वाहनों के गुजरने पर दोपहिया सवार और पैदल यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हालात और भी गंभीर हो जाते हैं जब आपातकालीन स्थिति में किसी को अस्पताल या स्कूल पहुंचना होता है।

रोडवेज बस स्टेशन से और बढ़ती है मुश्किल

इस सड़क पर स्थित टांडा रोडवेज बस स्टेशन भी समस्या को और बढ़ा देता है। जब रोडवेज की विशाल बसें स्टेशन में प्रवेश करती हैं या वहां से निकलती हैं, तो जाम की स्थिति घंटों तक बनी रहती है। इससे न केवल आम नागरिकों को परेशानी होती है, बल्कि रोडवेज की व्यवस्था भी धराशायी हो जाती है।

क्षेत्रवासियों ने उठाई मांग

स्थानीय निवासियों महेश कुमार, राजीव चौरसिया, अमरिंदर, मोहम्मद फैसल और अख्तर हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस सड़क के तत्काल चौड़ीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि इस मार्ग का जीर्णोद्धार अब जनहित में जरूरी हो चुका है, वरना हादसों और परेशानियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर कितनी जल्दी ध्यान देता है और टांडा के निवासियों को राहत मिल पाती है या नहीं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading