शतक की चिंता नहीं, लय में वापस आना केवल एक पारी की बात है : पुजारा

कानपुर। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी गुरुवार को पहले टेस्ट मैच में उप कप्तान के रूप में खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने अपने फॉर्म को लेकर कहा कि उन्हें शतक की चिंता नहीं है। उनका काम टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी करना है और वह ऐसा कर रहे हैं। लय में वापस आना केवल एक पारी की बात है।

पुजारा ने मंगलवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ जहां तक मेरे शतक की बात है तो यह जब आएगा तब आएगा। मेरा काम टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है। ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना रहा हूं। मैं 50, 80 और 90 रनों की पारी खेल रहा हूं। मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और टीम के लिए योगदान दे रहा हूं। मुझे अपने शतक की परवाह नहीं है। यह एक पारी की बात है। ”

33 वर्षीय पुजाना ने ने इस बात पर खुशी जाहिर की है कि निडर होकर बल्लेबाजी करने से उनकी लय लौटी है और वह अब खुद पर गैरजरूरी दबाव नहीं डालेंगे। उन्होंने इंग्लैंड में पिछली टेस्ट सीरीज में आक्रामक बल्लेबाजी पर कहा, “ जब प्रदर्शन की बात आती है तो मुझे लगता है कि मानसिकता थोड़ी अलग थी, लेकिन जब तकनीक की बात आती है तो मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा बदलाव आया है।

यह सिर्फ दृष्टिकोण की बात थी और मैं थोड़ा निडर था, जिससे मुझे मदद मिली। आपको खुद पर बहुत अधिक दबाव डालने की जरूरत नहीं है और जो कुछ हो रहा है उसके बारे में बहुत अधिक चिंता करने के बजाय केवल कोशिश करें कि वहां जाएं और खेल का आनंद लें। इंग्लैंड सीरीज के दौरान मेरी यही मानसिकता थी। अब तक तैयारी अच्छी रही है और भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अनुभव से अगले कुछ टेस्ट मैचों में मदद मिलेगी। ”

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *