‘पंख’ पोर्टल से उड़ान भरेंगे सपने, करिअर की राह होगी साफ

  • रुचि आधारित शिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से सशक्त होंगे छात्र, पंख पोर्टल बना नई उड़ान का जरिया

  • अब छात्रों को मिलेगी करिअर काउंसलिंग, व्यावहारिक ज्ञान और समान अवसर — गांव-शहर का अंतर होगा खत्म

  • माध्यमिक विद्यालयों में शुरू होगा रोजगारपरक शिक्षण, भविष्य की तैयारी अब स्कूल से ही

अम्बेडकरनगर।

अब शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों के कॅरिअर निर्माण को दिशा देने के लिए ‘पंख’ पोर्टल की शुरुआत की है। इस सत्र से जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में रुचि आधारित रोजगारपरक कक्षाएं शुरू होंगी।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्र पंख पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। उनकी अभिरुचियों और क्षमताओं के आधार पर करिअर काउंसलिंग दी जाएगी, जिससे वे अपने भविष्य की राह खुद चुन सकें।

ग्रामीण छात्रों को भी शहर जैसी सुविधा और मार्गदर्शन मिलेगा। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने प्रधानाचार्यों को पंजीकरण और जागरूकता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षकों के साथ अब विशेषज्ञों — जैसे अफसर, डॉक्टर, तकनीकी जानकार — द्वारा मार्गदर्शन मिलेगा। पढ़ाई में अनुभव और प्रयोग पर ज़ोर रहेगा, खासतौर से विज्ञान और गणित को रोचक ढंग से पढ़ाया जाएगा।

पोर्टल से छात्र कॉलेज एडमिशन, स्कॉलरशिप, स्किल ट्रेनिंग और इंटर्नशिप जैसी जरूरी जानकारियां समय पर प्राप्त कर सकेंगे, जिससे सभी वर्गों के छात्रों को समान अवसर मिलेगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading