लखनऊ में चाप वाले दुकान पर नशे में स्टाफ और मालिक का हमला

धारदार चमचा और लोहे की कलछुल से किए गए वार, ग्राहक घायल

भीड़ जुटने पर आरोपी फरार, पीड़ित ने चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, घटना का वीडियो भी वायरल

लखनऊ। लखनऊ के चौक चौराहे पर स्थित चाप वाले दुकान पर शुक्रवार देर रात बवाल हो गया। नशे में धुत स्टाफ ने ग्राहक किशन चौरसिया से बदसलूकी की। विरोध करने पर दुकान मालिक और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किशन को जमकर पीटा। पीड़ित ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हथियारों से हमला और गंभीर चोटें

फैजुल्लागंज निवासी किशन ने बताया कि 17 जनवरी की रात वह दोस्तों के साथ दुकान पर खाना खाने गया था। स्टाफ अनवर नशे में बदतमीजी करने लगा। विरोध करने पर मालिक लकी बाहर आया और किशन को पकड़कर गाली-गलौज करते हुए मारने लगा।

बीच-बचाव करने पर किशन के भाई पर भी हमला हुआ। दुकानों में इस्तेमाल होने वाले धारदार चमचे और लोहे की कलछुल से कई वार किए गए। मारपीट में किशन गंभीर रूप से घायल हुआ।

भीड़ जुटने पर आरोपी फरार

भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। किशन दोस्तों के साथ भागकर जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें दुकानदार लगातार धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *