
लखनऊ। गुरुवार दोपहर मुंबई जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI-2496 में सवार 85 वर्षीय एमडी अली की अचानक तबीयत बिगड़ गई। एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच की और उन्हें आगे के इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में शिफ्ट किया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एमडी अली एक सहयात्री के साथ लखनऊ से मुंबई यात्रा कर रहे थे। उड़ान से पहले ही उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन को सूचित किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।








