सीएचओ समीक्षा बैठक में दिया गया सेवा गुणवत्ता पर ज़ोर

  • लोहिया भवन में सीएचओ की समीक्षा बैठक संपन्न
  • सीडीओ डॉ. संजय शैवाल ने सेवा में समर्पण का संदेश दिया
  • टीकाकरण, आयुष्मान योजना व टेलीमेडिसिन पर विशेष जोर

अंबेडकरनगर। जनपद के समस्त स्वास्थ्य इकाइयों में तैनात कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) की समीक्षा बैठक गुरुवार को लोहिया भवन ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने की। उन्होंने सीएचओ सहित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू करें और जनमानस को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कराएं।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सालिकराम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ एवं डॉ. आशुतोष सिंह, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, डीसीपीएम प्रीतम विक्रम, डीएमसी एसएमनेट श्रीमती आरती यादव, परिवार नियोजन के जिला प्रबंधक सुनील वर्मा सहित सभी ब्लॉकों के अधीक्षक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, बीपीएम और बीसीपीएम मौजूद रहे।
टीकाकरण, आयुष्मान और टेलीमेडिसिन पर विशेष बल
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मार्कंडेय प्रसाद ने बीते वर्ष की उपलब्धियों के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष की टीकाकरण रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. मुकुल त्रिपाठी ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत कार्ड दिलाने का लक्ष्य दोहराते हुए जनजागरूकता बढ़ाने का सुझाव दिया।
अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह ने एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों की पहचान और प्रबंधन के लिए सीएचओ की भूमिका को रेखांकित करते हुए टेलीमेडिसिन सेवा को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
कार्य एवं दायित्वों का पुनः स्मरण
जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल मिश्रा ने सीएचओ के दैनिक कार्यों और दायित्वों की व्यापक व्याख्या की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य इकाइयों के संचालन, रजिस्ट्रेशन से लेकर रिपोर्टिंग तक में सीएचओ की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading