बैंक सखी चयन के लिए परीक्षा आयोजित, 55 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

  • जलालपुर ब्लॉक में डवाकरा हाल में आयोजित हुई परीक्षा
  • 55 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
  • लिखित परीक्षा के बाद हुआ साक्षात्कार
  • कार्यक्षमता और बैंकिंग समझ का किया गया मूल्यांकन

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के जलालपुर विकासखंड परिसर स्थित डवाकरा हाल में समूह सखी (बैंक सखी) चयन के लिए परीक्षा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने की। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 55 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी कराया गया। अभ्यर्थियों की कार्यक्षमता, व्यावहारिक ज्ञान और ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाओं की समझ का मूल्यांकन किया गया। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
चयन प्रक्रिया की देखरेख सीएलएफ जलालपुर द्वारा की गई। इस दौरान बीएमएम लक्ष्मीकांत तिवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पप्पू यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button