श्रीलंका में राहत सामग्री में एक्सपायर्ड पैकेट, पाकिस्तान पर आलोचना

कोलंबो: पाकिस्तान द्वारा श्रीलंका को भेजी गई राहत सामग्री में एक्सपायर्ड फूड पैकेट पाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने श्रीलंका में आए साइक्लोन दितवाह से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पानी, दूध पाउडर और आटे के पैकेट भेजे थे, लेकिन उनमें से कई की एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 की थी।

सामग्री की जानकारी और सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

  • पाकिस्तान हाई कमीशन, श्रीलंका ने 30 नवंबर को X (पूर्व ट्विटर) पर राहत सामग्री की तस्वीर साझा की।
  • तस्वीर में फूड पैकेट की एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
  • इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आलोचना हो रही है।
  • अब तक पाकिस्तान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

साइक्लोन दितवाह का प्रभाव

  • श्रीलंका में भारी बाढ़ और तूफान के कारण 390 लोगों की मौत, 370 लोग लापता
  • प्रभावित लोगों की संख्या 11 लाख से अधिक
  • लगभग 2 लाख लोग शेल्टर होम में रह रहे हैं।
  • Related Posts

    अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

    रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

    Continue reading
    हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

    27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *