नगराम में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं

नगराम छतौनी रोड पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

आग पराली जलने से फैक्ट्री तक पहुंची

फैक्ट्री में दीपावली का बचा सामान जलकर राख

लखनऊ। नगराम थाना क्षेत्र के नगराम छतौनी रोड पर मंगलवार सुबह करीब 11:50 बजे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

डीसीपी साउथ और नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच-पड़ताल की।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री के मालिक इशरत अली वैध लाइसेंस धारक हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास खेत में पराली जलाने से चिंगारी फैक्ट्री तक पहुंच गई और आग लग गई।

फैक्ट्री मोहम्मद जुबैर के भाई इशरत अली की है। जुबैर ने बताया कि फैक्ट्री पिछले कुछ दिनों से बंद थी और उसमें दीपावली का बचा हुआ सामान रखा हुआ था। शुक्रवार को उनकी बेटी की शादी है। आग लगने के समय जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *