
- अंबेडकरनगर: पैतृक जमीन हड़पने की धोखाधड़ी का मामला
- पीड़ित अमित कुमार को रिश्तेदारी के बहाने बुलाकर शराब में नशीली दवा पिलाई गई
- जलालपुर उपनिबंधक कार्यालय में जबरन दस्तावेज पर अंगूठा लगवाया गया
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव निवासी अमित कुमार की बहुमूल्य पैतृक भूमि धोखाधड़ी से हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्तेदारी का झांसा देकर उसे बुलाया गया, फिर शराब में नशीली दवा पिलाकर बेसुध कर दिया गया। बाद में उसे जबरन उपनिबंधक कार्यालय जलालपुर ले जाकर विक्रय पत्र तैयार कराया गया।
मामले में तत्कालीन उपनिबंधक, लिपिक, अवर अभियंता समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिश्तेदारी के नाम पर रची गई साजिश
पीड़ित अमित कुमार ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि कटका क्षेत्र के दुलहुपुर गांव स्थित उसकी पैतृक भूमि को हड़पने की साजिश पहले से रची गई थी। अवर अभियंता गुलाबचंद और उसका पुत्र गोलू, जो उसके परिचित थे, ने उसे रिश्तेदारी के बहाने बुलाया।
इसके बाद उसे शराब पिलाई गई, जिसमें पहले से नशीली दवा मिलाई गई थी। नशे की हालत में उसे कार में बिठाकर जलालपुर उपनिबंधक कार्यालय ले जाया गया, जहां पहले से तैयार दस्तावेजों पर जबरन अंगूठे लगवा लिए गए।
दस्तावेजों में दिखाया नकद और चेक का भुगतान, जबकि हकीकत में नहीं मिला पैसा
पीड़ित के अनुसार, विक्रय पत्र में लाखों रुपये नकद व चेक के रूप में भुगतान दिखाया गया, जबकि उसे एक भी रुपया नहीं मिला। विरोध करने पर धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
गवाहों के रूप में राजमणि यादव और अरविंद कुमार को शामिल किया गया, जो पहले से साजिश में शरीक थे।
उपनिबंधक व लिपिक की मिलीभगत से पूरी हुई फर्जी रजिस्ट्री








