इंदिरानगर की एसी दुकान में भीषण आग

  • लखनऊ के इंदिरानगर में एसी की दुकान में आग
  • बगल की दुकान और ऊपर के अपार्टमेंट तक फैली लपटें
  • फायर ब्रिगेड ने दो दमकलों से 1 घंटे में पाया काबू

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में अचानक आग लग गई। नीलगिरी कॉम्प्लेक्स स्थित दर्शित इंटरप्राइज नामक एसी की दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल की दुकानों के साथ-साथ ऊपर बने नक्षत्र अपार्टमेंट के फ्लैट तक जा पहुंची।

सूचना मिलते ही इंदिरानगर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। एफएसओ इंदिरा नगर के अनुसार, आग दुकान के बाहर लगे एसी फैन और मीटर बोर्ड से शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते पूरी रिटेल शॉप में फैल गई। दमकल टीम ने पंपिंग के ज़रिए आग को बुझाने का कार्य शुरू किया और समय रहते पूरी तरह से काबू पा लिया।

आग की चपेट में आई अन्य जगहों में प्रखर गुप्ता की डॉग एंड पेट क्लिनिक और ऊपर के फ्लैट नंबर 102 में स्थित अनुभूति शर्मा के कार्यालय का एसी यूनिट भी शामिल था। हालांकि सभी जगहों पर आग को समय रहते बुझा दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading