भारत में 64 साल से रह रहीं फरहत सुल्ताना पर FIR

  • 64 साल से भारत में रह रही फरीदा पर FIR
  • लॉन्ग टर्म वीजा पर रह रहीं थीं, नहीं ली नागरिकता
  • आधार और राशन कार्ड बनवाने का आरोप

बरेली। “मैं हिंदुस्तानी हूं और अपने देश से मोहब्बत करती हूं। मुझे पाकिस्तानी मत कहिए। मैंने कभी पाकिस्तान नहीं देखा। यहीं पैदा हुए, पले-बढ़े और शादी की। मेरे सभी बच्चे भी यहीं हैं।” — ये कहना है फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा का, जिन पर आधार और राशन कार्ड अवैध तरीके से बनवाने का आरोप लगा है।

बरेली के बारादरी इलाके में 64 साल से रह रहीं फरीदा के खिलाफ ‘ऑपरेशन खोज’ के तहत पुलिस ने FIR दर्ज की है। पाकिस्तान में जन्मी फरीदा 8 महीने की उम्र में मां-बाप के साथ भारत आई थीं। तब से अब तक वह भारत में ही रह रही हैं, लेकिन अब तक भारतीय नागरिकता नहीं ली। इसके बावजूद उन्होंने भारत में नागरिक दस्तावेज बनवा लिए।

पुलिस पहुंची तो खुला मामला

बारादरी के सूफी टोला इलाके में पुलिस ‘ऑपरेशन खोज’ के तहत विदेशी नागरिकों की पहचान कर रही थी। इसी दौरान उन्हें फरहत सुल्ताना मिलीं। जांच में सामने आया कि वह लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) पर भारत में रह रही थीं, लेकिन उन्होंने भारत की नागरिकता लिए बिना आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज बनवा लिए।

SP सिटी मानुष पारीक ने बताया कि SSP के निर्देश पर ‘ऑपरेशन खोज’ चलाया जा रहा है। इसमें अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में फरीदा के खिलाफ बारादरी थाने में 12 जून को केस दर्ज किया गया।

“मेरी दुनिया यहीं बसी है”

फरीदा कहती हैं, “मुझे नहीं पता था कि मुझे नागरिकता लेनी है। मैं हमेशा से यहीं रही हूं। जब लोग मुझे पाकिस्तानी कहते हैं, तो बहुत दुख होता है। मैंने यहीं शादी की, यहीं बच्चे हुए। मेरी तो पूरी जिंदगी हिंदुस्तान में ही बीती है।”

फरीदा के दो बेटे और चार बेटियां हैं। एक बेटी की मौत हो चुकी है। उनके पति शाहजहांपुर में रहते हैं और आपसी विवाद के चलते दोनों अलग रहते हैं। दोनों बेटे निजी कंपनियों में काम करते हैं, जबकि चार बेटियों की शादी अभी करनी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading