प्रयागराज में आग की लपटें-क्या कुंभ मेले की तैयारियों में आएगी देरी

  • लल्लूजी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख

  • दमकलकर्मियों और सेना का संघर्ष, आग बुझाने में हो रही कठिनाई

  • महाकुंभ की तैयारी में आई बाधा, लल्लूजी की कंपनी पर संकट

प्रयागराज। महाकुंभ की तैयारियों के बीच लल्लूजी एंड संस कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गोदाम में रखे गए 5 लाख बांस-बल्लियां, टेंट के पर्दे, रजाइयां और गद्दे जलने से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग के फैलने के साथ सिलेंडर फटने लगे, और लपटें तीन किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगीं।

सेना को बुलाया गया, दमकलकर्मियों का संघर्ष जारी

आग की भयावहता को देखते हुए सेना को भी बुलाया गया है। फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं, और आसपास के जिलों से भी फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया है। आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी बुरी तरह से तपिश का सामना कर रहे हैं, और उनके शरीर पर छाले तक पड़ गए हैं। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को ढाल का सहारा लेना पड़ रहा है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के दो किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। प्रयागराज के डीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6:30 बजे गोदाम में मजदूर छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे आग लग गई। आग की लपटें देखकर गोदाम में सो रहे कर्मचारी और आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग के बढ़ते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading