6 दिन बाद श्रीनगर एयरपोर्ट से फिर उड़ानें शुरू

  • दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट 12:49 बजे श्रीनगर में लैंड
  • भारत-पाक तनाव के चलते 7 मई से एयरपोर्ट बंद था
  • एयर इंडिया और इंडिगो ने कई शहरों के लिए उड़ानें की थीं रद्द

नई दिल्ली। श्रीनगर एयरपोर्ट से मंगलवार को फ्लाइट संचालन दोबारा शुरू हो गया है। दोपहर 12:49 बजे दिल्ली से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट श्रीनगर में लैंड हुई। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते यह एयरपोर्ट 7 मई से बंद था। अब हालात सामान्य होते देख एयरपोर्ट संचालन बहाल किया गया है।

दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीनगर समेत कई उड़ानें रही थीं प्रभावित

भारत-पाक तनाव का असर दिल्ली एयरपोर्ट से चंडीगढ़, अमृतसर और श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा था। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पहले ही संकेत दिया गया था कि सुरक्षा कारणों से फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव संभव है। एयर इंडिया ने भारत-पाक बॉर्डर से सटे आठ शहरों—जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट—में उड़ानें कैंसिल कर दी थीं।

ड्रोन की गतिविधियों के बाद इंडिगो ने भी 6 शहरों में उड़ानें की थीं रद्द

सोमवार देर रात राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद इंडिगो ने भी श्रीनगर, लेह, राजकोट, जम्मू, अमृतसर और चंडीगढ़ के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया था। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

32 एयरपोर्ट्स को फिर से किया गया चालू

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 15 मई तक बंद किए गए 32 एयरपोर्ट्स को तत्काल प्रभाव से ऑपरेशन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, सभी एयरपोर्ट्स पर अभी तक नियमित संचालन पूरी तरह से बहाल नहीं हो सका है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट से लें।

फ्लाइट कैंसिलेशन से 500 से अधिक उड़ानें हुईं प्रभावित

भारत-पाक तनाव के कारण पिछले तीन दिनों में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। एयरलाइनों ने यात्रियों को फुल रिफंड या फ्लाइट री-शेड्यूलिंग की सुविधा दी थी। यह संघर्ष 10 मई तक चला, जिसके बाद दोनों देशों ने शाम 5 बजे संघर्षविराम की घोषणा की।

रेलवे सेवाएं भी हो रहीं बहाल

सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। 11 मई को राजस्थान में 27 और पंजाब के फिरोजपुर में 8 कैंसिल ट्रेनों को फिर से चलाने का आदेश दिया गया। वहीं गुजरात से राजस्थान जाने वाली नाइट ट्रेनों को भी बहाल कर दिया गया है। साथ ही, गुजरात में सरकारी कर्मचारियों की रद्द छुट्टियों पर भी आज कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading