महिला से अश्लील हरकत, फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार

बेंगलुरु में पार्सल देने पहुंचा था आरोपी, जबरन घर में घुसने का आरोप

बेंगलुरु में एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ कथित अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब वह महिला के घर पार्सल की डिलीवरी करने पहुंचा था।

महिला के अनुसार, वह घर में अकेली थी। डिलीवरी के बाद आरोपी ने वॉशरूम इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी, लेकिन कई बार मना करने के बावजूद वह जबरन फ्लैट के अंदर प्रवेश कर गया।

महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी ने अश्लील हरकत की। महिला ने आरोपी का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसकी पैंट की जिप खुली दिखाई दे रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button