
अंबेडकरनगर। पूर्व मंत्री और पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले स्वर्गीय जयराम वर्मा की 123वीं जयंती बुधवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जयंती समारोह का आयोजन जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की प्रबंधक मीरा देवी गुप्ता और पूर्व प्रबंधक प्रमोद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जयबजरंग शिक्षा समूह रामनगर के प्रबंधक अंजनी कुमार वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका सीमा अग्रहरि, पंडित अटल बिहारी बाजपेई जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतींद्र नाथ तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव, जिला सहकारी बैंक के निदेशक आनंद कुमार जायसवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री एवं भाजपा नेता राजाबाबू गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनगर माया कुमार अग्रहरि उपस्थित रहे।
इसके अलावा शिक्षक नेता अखिलेश यादव जय जय, प्रभाकर मिश्र, संतोष सिंह, शिक्षक शिवदास तिवारी, रईस अहमद, आरएस गौतम, मंतराम यादव, बाबूलाल, अधिवक्ता जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।
प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
समारोह के दौरान पूर्व मंत्री स्वर्गीय जयराम वर्मा और पूर्व प्रमुख रामसहाय गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दलितों, शोषितों, किसानों और वंचित वर्गों का सच्चा हितैषी बताया।
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में स्नेहा, विभा, छाया, पलक, आर्या, उमा, संध्या सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने सराहा। प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया।
वक्ताओं ने बताए संघर्ष और योगदान
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में जयराम वर्मा के राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का उदाहरण रहा है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।








