मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला कल, हुमायूं कबीर करेंगे निगरानी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद के मॉडल की आधारशिला शनिवार, 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच रखी जाएगी। यह घोषणा तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को की।

हुमायूं कबीर ने कहा कि इस दौरान हजारों लोगों की उपस्थिति में पवित्र कुरान का पाठ किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में कोई सार्वजनिक भाषण नहीं होगा और केवल मौलवी ही दो घंटे तक कुरान का पाठ करेंगे।

कबीर ने यह भी कहा कि वह 17 दिसंबर को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।

इससे पहले, कलकत्ता हाई कोर्ट ने बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने की योजना पर दायर जनहित याचिका में दखल देने से इनकार कर दिया था। याचिकाकर्ता ने आधारशिला की तारीख को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला बताया था।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *