खराब मौसम के कारण दुबई-दिल्ली फ्लाइट समेत चार उड़ानें वाराणसी डायवर्ट

  • खराब मौसम के चलते दुबई-दिल्ली फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट किया गया
  • इंटरनेशनल फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर सुबह 3:15 बजे उतरी
  • कस्टम और इमिग्रेशन क्लियरेंस में यात्रियों को सुबह 6:30 तक करना पड़ा इंतजार

वाराणसी। दिल्ली में खराब मौसम के चलते शुक्रवार रात दुबई से दिल्ली आ रही इंटरनेशनल फ्लाइट को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके चलते फ्लाइट को वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। यही नहीं, कोझीकोड, पुणे और मुंबई से दिल्ली जा रही तीन घरेलू उड़ानों को भी वाराणसी भेजा गया।

फ्लाइट संख्या 6E 1464 दुबई से दिल्ली के लिए 24 मई की रात 10:30 बजे रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने से पहले खराब मौसम के कारण विमान को डायवर्ट कर वाराणसी भेजा गया, जहां वह भोर में 3:15 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

इंटरनेशनल उड़ान के अचानक वाराणसी पहुंचने से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों को कस्टम और इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने तक विमान में ही इंतजार करना पड़ा। सुबह 6:30 बजे तक सभी यात्री विमान के भीतर ही बैठे रहे। कस्टम अधिकारियों के पहुंचने और क्लियरेंस के बाद ही उन्हें विमान से उतरने की अनुमति मिली।

ये भी पढ़ें-वाराणसी में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने खरीदा पूरा आम का ठेला

वहीं, कोझीकोड से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6072, पुणे से फ्लाइट 6E2279 और मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही फ्लाइट 6E2007 को भी दिल्ली की जगह वाराणसी डायवर्ट किया गया। मौसम में सुधार के बाद तीनों फ्लाइट्स ने भोर में अलग-अलग समय पर वाराणसी से दिल्ली के लिए फिर से उड़ान भरी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading