
- ‘उडारियां’ फेम समर्थ जुरेल की एक्टिंग जर्नी में आया बड़ा बदलाव
- लाफ्टर शेफ सीजन 2 से मिले नए अवसर, अब नहीं देनी पड़ती ऑडिशन की लंबी लाइन
- टीवी नहीं, हर प्लेटफॉर्म पर काम करना चाहता हूं: समर्थ
मुंबई। कलर्स टीवी के हिट रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के दूसरे सीजन ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जहां एक तरफ शेफ हरपाल सिंह ने सितारों से लाजवाब डिश बनवाई, वहीं दूसरी तरफ कृष्णा अभिषेक और अंकिता लोखंडे समेत सभी ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस सीजन में एक कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं — समर्थ जुरेल। समर्थ की कॉमिक टाइमिंग और उनके बेमिसाल डायलॉग्स ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। अब खबर है कि समर्थ को एकता कपूर के प्रोडक्शन की एक वेब सीरीज में काम करने का मौका मिला है।
अब नहीं देनी पड़ती ऑडिशन की लंबी कतार
एक इंटरव्यू में समर्थ ने बताया, “अब मुझे ऑडिशन देने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता। पहले की तरह घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। अब जब बुलाया जाता है तो सिर्फ 4-5 लोग ही होते हैं और समय भी पहले ही बता दिया जाता है।”
“टीवी एक्टर मत कहो मुझे” – समर्थ
समर्थ ने यह भी कहा कि उन्हें “टीवी एक्टर” कहा जाना पसंद नहीं है। उनका मानना है कि एक कलाकार की कोई सीमाएं नहीं होतीं। उन्होंने कहा, “मैंने हाल ही में एकता कपूर के बैनर तले एक वेब सीरीज की शूटिंग खत्म की है। मैं हर प्लेटफॉर्म पर काम करना चाहता हूं – चाहे वह टीवी हो, वेब सीरीज हो या फिल्म।”
‘उडारियां’ और ‘मैत्री’ जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाले समर्थ अब खुद को एक वर्सेटाइल एक्टर के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।








