बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का अंतिम संस्कार

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का नमाज-ए-जनाजा बुधवार दोपहर ढाका के मानिक मियां एवेन्यू पर अदा किया गया। इस दौरान अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भी मौजूद रहे।

जनाजे में भाग लेने के लिए कई विदेशी मेहमान भी ढाका आए, जिनमें भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल थे।

अंतिम संस्कार और दफन

  • खालिदा जिया को जिया उद्यान में उनके पति और बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया जाएगा।
  • उनके अंतिम संस्कार में देशभर से लगभग 10 लाख लोग शामिल हुए।

स्वास्थ्य और निधन

  • खालिदा जिया का मंगलवार सुबह 80 साल की उम्र में निधन हुआ।
  • वे पिछले करीब 20 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं।
  • उनके निधन पर बांग्लादेश सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान पूरे देश में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

एस. जयशंकर का दौरा

  • भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ढाका पहुंचे और BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान (खालिदा जिया के बेटे) से मुलाकात की।
  • उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का निजी पत्र सौंपा और भारत सरकार एवं जनता की तरफ से संवेदनाएं व्यक्त कीं।
  • जयशंकर ने ट्वीट किया कि बेगम खालिदा जिया के विचार और आदर्श भविष्य में दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने का मार्ग दिखाएंगे।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *