श्रमिक दिवस पर गौतम अदाणी का बड़ा संदेश, ‘अपनी बात अपनों के साथ’ संवाद श्रृंखला की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर बोले अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी

देश : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गौतम अडानी ने “अपनी बात, अपनों के साथ” नामक नई संवाद श्रृंखला की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों, साझेदारों और मेहनतकश लोगों को संबोधित करते हुए उनके योगदान को देश के विकास की असली ताकत बताया। अदाणी ने कहा कि जीवन “कल, आज और कल” का संगम है और इसी सोच पर अडानी समूह की प्रगति आधारित है। उन्होंने बताया कि इस नई पहल का उद्देश्य संगठन के भीतर संवाद को मजबूत करना और पारदर्शिता बढ़ाना है।

श्रमिकों को बताया असली राष्ट्र निर्माता

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रमिक दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि मेहनत और सपनों को साकार करने का उत्सव है। उन्होंने कहा कि जो लोग कठिन परिश्रम करते हैं, वही देश को आगे बढ़ाते हैं और वही असली राष्ट्र निर्माता हैं।

निजी जीवन का जिक्र

गौतम अदाणी ने अपने जीवन का जिक्र करते हुए बताया कि 1 मई 1986 को उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत की थी और इस साल उनकी शादी के 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर केदारनाथ धाम में प्रार्थना करने की भी बात साझा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button