राहुल गांधी से फिर मिले रायबरेली के मिथुन

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दाढ़ी और बाल काटने वाले मिथुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 5 जून को मिथुन अपने परिवार के साथ नई दिल्ली स्थित राहुल गांधी के घर पहुंचे, जहां राहुल ने उन्हें अंदर बुलाकर गर्मजोशी से मुलाकात की।

इस मुलाकात की सबसे खास बात रही, जब राहुल गांधी ने मिथुन की डेढ़ साल की बेटी शिवांशी को गोद में उठाया, चॉकलेट-चिप्स खिलाए और पूरे परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

क्या बोले मिथुन?

मिथुन ने बताया, “हम बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे थे, लेकिन राहुल सर ने खुद गार्ड के जरिए हमें बुलवाया। हमें अंदर बुलाकर हालचाल पूछा, मेरी दुकान और परिवार के बारे में जानकारी ली। बेटी को गोद में लेकर प्यार दिया और हमें इडली-चाय के साथ मेहमाननवाजी की।”

राहुल का अपनापन फिर जीता दिल

मिथुन ने कहा कि “राहुल गांधी का सरल स्वभाव और आत्मीयता देखकर लगा ही नहीं कि हम देश के बड़े नेता से मिल रहे हैं। उन्होंने मुलाकात के अंत में कहा कि वह जल्द लालगंज आएंगे और फिर से मेरी दुकान पर ही दाढ़ी बनवाएंगे।”

पूरे परिवार से मुलाकात

  • राहुल गांधी ने मिथुन की पत्नी सीता को नमस्ते कर हालचाल पूछा

  • बेटी शिवांशी को करीब 15 मिनट तक गोद में रखा

  • खुद अपने हाथों से रैपर खोलकर चॉकलेट-चिप्स खिलाए

  • परिवार के साथ बैठकर इडली और चाय भी शेयर की

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading