24 जून को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,105 रुपए घटकर 1.44 लाख रुपए पर आ गया है, जबकि पहले यह 1.45 लाख रुपए के स्तर पर था।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत 794 रुपए गिरकर 2.27 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस महीने अब तक सोने के दाम 12,573 रुपए और चांदी के दाम 3,66,61 रुपए तक घट चुके हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख प्रति किलो के स्तर पर थी।
इस साल भी सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद से अब तक सोना लगभग 31,126 रुपए सस्ता हो चुका है।
इसी तरह चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 3.86 लाख रुपए के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद से 146 दिनों में चांदी करीब 1.58 लाख रुपए सस्ती हो चुकी है।









