सोना-चांदी फिर महंगे, 3 दिन में बड़ी बढ़त

  • सोना ₹2,303 प्रति 10 ग्राम चढ़ा
  • चांदी ₹3,034 प्रति किलो महंगी
  • तीन दिन में सोना ₹4,281 महंगा

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 2,303 रुपए बढ़कर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 3,034 रुपए की तेजी के साथ 2.26 लाख रुपए प्रति किलो हो गई।

पिछले तीन दिनों में सोना 4,281 रुपए और चांदी 10,764 रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब 12 हजार रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी अभी भी पिछले साल के अंत की तुलना में करीब 4 हजार रुपए सस्ती है।

इस वर्ष 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी छुआ था।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार, मौजूदा स्तर अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे हैं। उनका मानना है कि साल के अंत तक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। उन्होंने निवेशकों को एकमुश्त निवेश से बचने और चरणबद्ध निवेश की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button