सरकारी योजना अधूरी- ग्रामीणों को भुगतनी पड़ रही कीमत

  • कई महीनों से अधूरी पड़ी सड़कें, ग्रामीणों की सुनवाई को तैयार नहीं प्रशासन

  • ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, मांगा तत्काल समाधान

  • सरकारी योजना की खामियां उजागर, जनता भुगत रही है नतीजा

अम्बेडकरनगर। सरकार की बहुप्रचारित योजना जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है, लेकिन बसखारी विकासखंड के ग्राम पंचायत बेला परसा में इसका अधूरा और लापरवाह क्रियान्वयन ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। पाइपलाइन बिछाने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

पाइपलाइन गई, सड़कें गईं—मगर मरम्मत नहीं हुई

जल निगम ने गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए बड़े पैमाने पर खुदाई कराई, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद सड़क मरम्मत का जिम्मा जैसे भुला ही दिया गया। गांव की संपर्क सड़कों की हालत बदतर हो गई है—खड़ंजा उखड़ा पड़ा है, जगह-जगह कीचड़ और गड्ढों ने रास्तों को चलने लायक नहीं छोड़ा।

एनएच-233 से गांव का संपर्क टूटा

बेला परसा से राष्ट्रीय राजमार्ग NH-233 तक जाने वाले लिंक मार्ग पाइपलाइन बिछाने के काम के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन रास्तों से अब हाईवे तक पहुंचना किसी परीक्षा से कम नहीं। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह रास्ते और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं, खासकर बरसात के दौरान।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चेतावनी के मूड में लोग

स्थानीय निवासी शाहनवाज हैदर, पवन जायसवाल, शिवनाथ और हिमांशु समेत कई लोगों ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अधूरी योजना ने गांव की रफ्तार रोक दी है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading