गुलजार की मौत पर कांग्रेस-AAP में वार-पलटवार

राहुल के बयान पर भगवंत मान का पलटवार

राहुल गांधी बोले- सवाल करने पर धमकी और टॉर्चर का पैटर्न

संगरूर। संगरूर में मजदूर गुलजार सिंह की आत्महत्या के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। गुलजार सिंह ने आत्महत्या से पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का नाम लिया था। इसके बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पंजाब की AAP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिखाई दे रहा है। राहुल गांधी के मुताबिक, सरकार की नाकामी पर सवाल उठाने वालों को धमकी और कथित टॉर्चर का सामना करना पड़ रहा है।

भगवंत मान ने कहा- लाशों पर राजनीति न करें

राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति करने के बजाय जांच पर भरोसा किया जाना चाहिए। मान ने कहा कि पंजाबी इस तरह की राजनीति पसंद नहीं करते।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मामले में सभी आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बेटे की नशे की लत से परेशान था परिवार

मामला गुलजार सिंह के परिवार की परेशानी से भी जुड़ा है। बताया गया कि गुलजार का बेटा नशे का आदी था और उसने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए घर का सामान और बर्तन तक बेच दिए थे। बेटे की नशे की लत के कारण पूरा परिवार परेशान था।

इसी समस्या का समाधान तलाशने के लिए गुलजार सिंह वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ अभियान को लेकर चर्चा चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button