क्या वाकई चितईपुर पुलिस अपराध रोकने में नाकाम हो चुकी है?

  • पार्षद के गेट के सामने स्नेचिंग से उड़े सुरक्षा व्यवस्था के परखच्चे
  • थाने पर धरने से हड़कंप, एडीसीपी को देना पड़ा सफाई
  • मेयर के हस्तक्षेप से बढ़ा प्रशासनिक दबाव

वाराणसी। वाराणसी के चितईपुर इलाके में एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बीजेपी पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद समेत करीब आठ पार्षदों ने स्थानीय थाने पर धरना शुरू कर दिया और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।

घटना चितईपुर के पार्षद ब्रज भूषण शर्मा की पत्नी ब्रजबाला देवी के साथ हुई, जब सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और धक्का देकर फरार हो गए। इस वारदात में महिला घायल हो गईं।

धरने पर बैठे पार्षद, पहुंचे एडीसीपी

धरने की सूचना मिलते ही मौके पर एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी पहुंचे और पार्षदों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। एडीसीपी ने बताया कि खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

मेयर ने भी उठाई आवाज, सौंपा ज्ञापन

धरने की जानकारी मिलने के बाद मेयर अशोक तिवारी भी थाने पहुंचे और एडीसीपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की।

चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग

बीजेपी नेता दीपक सिंह राजवीर ने कहा कि जनप्रतिनिधि के घर के सामने इस तरह की घटना होना दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्होंने चौकी प्रभारी के निलंबन और लापरवाह पुलिसकर्मियों के तबादले की मांग की। दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि चितईपुर क्षेत्र में अपराधियों का नेटवर्क सक्रिय है और थाने में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों के रहते अपराध नियंत्रित नहीं हो पा रहे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading