-
एक पुरानी टिप्पणी ने फिर से डाला हसन अली को विवादों में
-
बाबर की गिरती फॉर्म पर सोशल मीडिया में उठे सवाल, हसन ने दी सफाई
-
PSL के मंच से हसन अली ने बाबर आज़म को लेकर दी भावुक प्रतिक्रिया
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने आखिरकार 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम को लेकर की गई टिप्पणी पर माफी मांग ली है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के एक मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हसन अली ने कहा कि अगर ‘किंग करेगा’ कहकर उन्होंने किसी की भावना आहत की है, तो वह माफी मांगते हैं। दरअसल, वर्ल्ड कप से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हसन अली बाबर आज़म को ‘किंग’ कहकर संबोधित करते हुए कहते हैं – “किंग कर लेगा।” उस दौरान यह टिप्पणी हल्के-फुल्के अंदाज में की गई थी, लेकिन अब जब बाबर का फॉर्म लगातार खराब चल रहा है, तो यह बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
हसन अली का बयान
हसन ने कहा, “अगर लोगों को लगता है कि ‘किंग करेगा’ कहने से बाबर रन बनाना बंद कर देगा, तो मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है, लेकिन अतीत में लोगों ने बहुत कुछ कहा है। मैं आपको दिखा सकता हूं कि लोगों ने क्या कहा है। वह पाकिस्तान के ही खिलाड़ी हैं। अगर आपको लगता है कि मैंने गलती की है, तो मैं माफी मांगता हूं।”
बाबर आज़म की गिरती फॉर्म
गौरतलब है कि बाबर आज़म इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम बाबर की कप्तानी में लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में भी रिजवान की कप्तानी में टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।








