जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याएं सुनीं, न्याय का भरोसा दिलाया

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए न्यायोचित समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान दर्जनों फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। किसी ने जमीनी विवाद से संबंधित समस्या रखी तो किसी ने थानों पर लंबित मामलों का जिक्र किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को पढ़कर और फरियादियों से संवाद कर पूरी पारदर्शिता के साथ उनकी बात सुनी।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। बिना किसी भेदभाव के हर मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रत्येक मामले की प्रकृति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं जांच अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading