प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात: बड़े बेटे ने पिता

प्रयागराज। जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हत्याकांड को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही बड़े बेटे मुकेश पटेल ने अंजाम दिया। आरोपी ने अपने पिता, बहन और भांजी का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी और शवों को कुएं में फेंक दिया।

मृतकों की पहचान राम सिंह (55), उनकी बेटी साधना देवी (21) और नातिन आस्था (14) के रूप में हुई है। तीनों शुक्रवार रात करीब 11 बजे से लापता थे। आस्था, मुकेश की बड़ी बहन किरण की बेटी थी। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आरोपी मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह

लोकपुर बिसानी गांव निवासी राम सिंह के दो बेटे थे—मुकेश पटेल और मुकुंद लाल पटेल। मुकेश शादीशुदा था और पत्नी के साथ अलग रहता था, जबकि मुकुंद अपने पिता, बहन साधना देवी और भांजी आस्था के साथ रहता था। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि पिता ने अपनी पूरी संपत्ति छोटे बेटे मुकुंद के नाम कर दी थी, जिससे वह नाराज था।

भाई पर भी की थी फायरिंग

शनिवार शाम को आरोपी मुकेश ने छोटे भाई मुकुंद लाल पर फायरिंग कर दी थी। गोली मुकुंद के कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मुकुंद को अस्पताल ले जाया गया। बाद में जब उसने पिता के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन बंद मिला, जिससे अनहोनी की आशंका गहराई।

ड्रोन से हुई तलाश, फिर खुला राज

पुलिस ने मुकुंद की तहरीर पर पिता, बहन और भांजी की गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद दो दिनों तक गांव और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ड्रोन की मदद से खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों की तलाशी ली गई। इसी दौरान आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में मुकेश ने कबूल किया कि उसने तीनों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए हैं। पुलिस अब कुएं से शवों को बरामद करने में जुटी है। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि अगर मुकुंद भाग नहीं पाता, तो उसकी भी हत्या कर देता।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच जारी है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *