दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ में हाई अलर्ट

लखनऊ। दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद राजधानी लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की संयुक्त टीम ने मंगलवार तड़के शहर के कई इलाकों में छापेमारी की।

टीम ने सबसे पहले मड़ियांव थाना क्षेत्र के मुत्तकीपुर गांव स्थित डॉ. परवेज अंसारी के घर पर लगभग तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। घर बंद मिला तो टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, एक बाइक और मारुति सुजुकी ऑल्टो कार बरामद की गई। कार पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास और डॉक्टर का लोगो लगा था, जबकि रजिस्ट्रेशन सहारनपुर का पाया गया।

छापेमारी के बाद टीम लालबाग के खंदारी बाजार इलाके में एक अन्य मकान पर पहुंची, जहां जांच फिलहाल जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े तारों की जांच को लेकर की जा रही है, हालांकि अब तक किसी भी अधिकारी ने इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय पुलिस भी संयुक्त टीम की सहायता में मौजूद रही और आसपास के लोगों को क्षेत्र से दूर रखा गया।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। बताया गया कि शाहीन की कार से AK-47 राइफल बरामद हुई थी। सूत्रों का कहना है कि डॉ. परवेज अंसारी के तार फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील से जुड़े होने की आशंका है।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से सतर्क रहने और फील्ड में सक्रिय रूप से निगरानी करने को कहा है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *