होली यात्रा शुरू, परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए

अम्बेडकरनगर। होली पर्व के मद्देनजर परदेसियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहालग और तीन मार्च को होली पर्व के अवसर पर शादी-विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लोगों का आवागमन जोरों पर है।अकबरपुर डिपो से 116 बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है। पर्व को देखते हुए दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, मऊ, बस्ती और अयोध्या के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। परिवहन निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में कोई बाधा न आए।
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रोड पर पहले दस बसें चलती थीं, अब बढ़ी हुई मांग को देखते हुए 15 बसें दौड़ाई जा रही हैं। नई बसों में यात्रियों के मनोरंजन और सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *