बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसा करीब 2 बजे टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराय बरई गांव में हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विस्फोट के बाद फैक्ट्री और आसपास के कई मकानों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद कई छोटे-छोटे ब्लास्ट लगातार होते रहे, जिसके चलते फायर ब्रिगेड कर्मी कुछ देर तक पास नहीं जा सके। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में ईश्वरदीन (निवासी हयातनगर, रूदौली) और एक अन्य व्यक्ति की पहचान की गई है। घायल मजदूरों में खालिद पुत्र ताहिर, बसीर, निर्मल, समसुद्दीन और सलमान शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार, डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री में पटाखे स्टोर और निर्माण किए जाने की जानकारी मिली है।

मृतक ईश्वरदीन के भाई अमृतलाल ने बताया कि वह पिछले चार साल से इसी फैक्ट्री में काम करते थे और गुरुवार सुबह भी रोज की तरह ड्यूटी पर आए थे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *