हरदोई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा

हरदोई। जिले के सुरसा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू डंपर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भाई-बहन और उनकी मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों की लाशें सड़क पर बिखर गईं।

टक्कर इतनी तेज कि उछल गए सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार करीब पांच फीट तक उछलकर सड़क पर जा गिरे। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था, इसके बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी जान नहीं बच सकी।

हादसे में बाइक डंपर में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

CTET परीक्षा दिलाने जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी बहन को CTET परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। परिजनों ने बताया कि युवक के चचेरे भाई की परीक्षा अगले दिन थी, जिसमें शामिल होने के लिए मौसी घर आई हुई थीं।

सुबह जब भाई-बहन निकलने लगे तो मौसी ने भी साथ चलने की इच्छा जताई और तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर निकल पड़े।

हादसे के बाद चालक फरार

टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान मधु अवस्थी (23), उनके भाई आदर्श (20) और उनकी मौसी कामिनी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *