लखनऊ: पत्नी से विवाद के बाद होटल कारोबारी ने फांसी लगाई

लखनऊ। विभूति खंड इलाके में मंगलवार शाम एक होटल कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी विनम्र खंड-3 में किराए के मकान में पत्नी और आठ महीने की बेटी के साथ रहते थे। पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बदायूं के रहने वाले थे कारोबारी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान चंदोई, बदायूं निवासी शिशीष कुमार सिंह (29) के रूप में हुई। वे गोमती नगर के विकल्प खंड स्थित गायत्री पैलेस होटल को पिछले एक साल से लीज पर लेकर चला रहे थे, लेकिन हाल ही में होटल का कारोबार बंद हो गया था।

पत्नी से विवाद के बाद लिया कदम

मंगलवार को शिशीष ने पत्नी पायल से बदायूं चलने की बात कही। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। शाम करीब 6 बजे वे अपने कमरे में गए और फंदा लगा लिया। पत्नी ने कमरे में पहुंचकर उन्हें फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। आनन-फानन में उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लव मैरिज की थी, परिजन जांच की मांग पर अड़े

परिजनों के अनुसार, सितंबर 2024 में शिशीष ने महाराजगंज निवासी पायल गुप्ता से लव मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद सामाजिक तौर पर शादी हुई थी। पिता विपिन कुमार सिंह ने मामले की जांच की मांग की है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद बदायूं ले जाया गया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading