कैसे एक आम कारोबारी ने दिखाई हिम्मत और खोला गैंगस्टर का राज?

  • पीड़ित बोला- परिवार चलाने के लिए कर रहा था काम, अब जान बचाना मुश्किल
  • चार महीने पहले जेल से छूटकर फिर से अपराध की राह पर
  • क्या कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा है शाहिद पिच्चा

कानपुर के चमनगंज क्षेत्र में एक होजरी कारोबारी से हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा और उसके साथी ने 25 हजार रुपये की अवैध वसूली मांगी। जब कारोबारी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की। पीड़ित कारोबारी ने चमनगंज थाने में मामला दर्ज कराया है।

इलाके में बदमाशों का दबदबा, कारोबारी को धमकी

चमनगंज निवासी फहीम अहमद की ‘नशरा होजरी’ नाम से एक छोटी सी फर्म है, जो उनके घर के नीचे ही संचालित होती है। फहीम के अनुसार 29 अप्रैल 2025 की शाम करीब छह बजे वे अपनी फर्म की ओर जा रहे थे, तभी अजमेरी चौराहे पर रहीम बिरयानी के पास शाहिद पिच्चा और उसका साथी यूसुफ चटनी बैठे मिले। दोनों ने फहीम को रोक कर सीधे 25 हजार रुपये की मांग की।

फहीम ने जब इस मांग पर सवाल किया तो आरोपियों ने कहा, “अगर यहां काम करना है तो हर महीने यह रकम देनी होगी, वरना काम नहीं करने देंगे।” जब कारोबारी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गालियां दीं और बेरहमी से पीटा।

शातिर बोला: पुलिस भी मेरी इजाजत से चलती है

फहीम ने आरोप लगाया कि शाहिद पिच्चा ने उसे धमकाते हुए कहा, “मेरा नाम शाहिद पिच्चा है, इस इलाके में पुलिस भी कुछ करने से पहले मेरी इजाजत लेती है। कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”

 

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading