लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच छाई उमस

  • हॉलीडे मूड पर पानी फेर सकती है बारिश – दिन में कभी भी बदल सकता है मौसम का मिजाज
  • सीमित इलाकों में हल्की बारिश दर्ज – कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी से मिली आंशिक राहत
  • मानसून की उत्तरी सीमा सक्रिय – रामपुर, नागौर, सीकर होते हुए आगे बढ़ रहा है मानसून

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है। धूप और छांव के बीच उमसभरी गर्मी का अहसास बना रहा। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में एक-दो बार बूंदाबांदी हो सकती है, हालांकि उमस से राहत की उम्मीद फिलहाल कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से थोड़ा ऊपर और नीचे रहा।

राज्यभर में बारिश का सिलसिला जारी, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में भी बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

मानसून ने बढ़ाया कदम, जल्द पूरे प्रदेश को ढकने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 जून को सोनभद्र से प्रवेश कर चुका है और 25 जून तक यह प्रदेश के पश्चिमोत्तर हिस्सों तक पहुंच गया है। अगले कुछ घंटों में इसके पूरे राज्य को कवर करने की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा इस समय रामपुर, नागौर, सीकर, भरतपुर, सोनीपत और भटिंडा से होकर गुजर रही है।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का…

Continue reading