गोंडा में पति ने पत्नी की हत्या, 5 साल के बेटे के सामने हुई वारदात

गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 36 वर्षीय आरती देवी की उसके पति गुनीराम गुप्ता ने हत्या कर दी। वारदात के वक्त उनकी 5 साल की मासूम कान्हा बेटे ने सब देखा। आरोपी ने पहले पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारा और फिर जमीन पर गिरते ही चाकू से उसका गला रेत दिया

मासूम ने मामा को बताया हादसे की कहानी

बेटे ने अपने मामा विनय कुमार को बताया कि “पापा ने मम्मी को मार डाला।” यह सुनते ही महिला के भाई मौके पर पहुंचे और देखा कि बहन की लाश खून से सनी हुई फर्श पर पड़ी थी

आरोपी पति फरार

हत्या के बाद आरोपी पति अपने बेटे को ससुराल में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया

लव मैरिज और लगातार विवाद

साल 2015 में गुनीराम और आरती ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। मृतका का परिवार घटना से सदमे में है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading