भियाँव ब्लॉक के कटका बाजार में अवैध क्लिनिक का भंडाफोड़

  • स्वास्थ्य अधीक्षक बोले – जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
  • स्थानीय लोगों ने नेताओं की मिलीभगत और लापरवाही का लगाया आरोप
  • स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

अम्बेडकरनगर। जिले के भियाँव ब्लॉक अंतर्गत कटका बाजार में संचालित एक अवैध क्लिनिक का मामला प्रकाश में आया है, जहां रमाशंकर निषाद नामक व्यक्ति बिना किसी मेडिकल डिग्री या प्रशिक्षण के महिलाओं की बच्चेदानी का ऑपरेशन कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, वह नाबालिग लड़कियों का अवैध गर्भपात भी करता है।

बिना योग्यता चल रही थी लैब, ऑपरेशन के दो दिन बाद मिली महिला
मौके पर जांच करने पहुंचे लोगों को क्लिनिक में एक महिला मिली, जिसका दो दिन पूर्व बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि रमाशंकर का भाई राम लखन निषाद क्लिनिक में बिना किसी प्रयोगशाला तकनीशियन की योग्यता के लैब संचालित कर रहा है।

बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि क्लिनिक में ऑक्सीजन सिलेंडर, रेफरल की व्यवस्था, आपातकालीन दवाएं जैसी अनिवार्य चिकित्सा सुविधाएं मौजूद नहीं थीं। ऐसे में गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों की जान जोखिम में डालना निश्चित माना जा रहा है।

सीएचसी अधीक्षक ने दी जांच और कार्रवाई की बात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरा के अधीक्षक डॉ. उमेश चौहान ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अगर आरोप सही पाए गए तो क्लिनिक सील कर दिया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस अवैध क्लिनिक के संचालन में क्षेत्रीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौन सहमति और पैरवी है। इसी कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई से बचते रहे और क्लिनिक खुलेआम संचालित होता रहा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading