
सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी टीम ने की त्वरित कार्रवाई
घर से मिलीं शराब की पेटियां, आरोपी मौके से फरार
अवैध कारोबार को लेकर क्षेत्र में मचा हड़कंप
अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के महरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांती गांव में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर में छापेमारी कर दो पेटी बियर और दो पेटी देसी शराब बरामद की। छापेमारी आबकारी निरीक्षक अनुराग सिंह और थाना प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में की गई। आरोपी भारत सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।








